हापुड़
थाना हापुड देहात पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही कर मुठभेड़ के दौरान व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले 02 घायल सहित 05 बदमाशों को किया गिरफ्तार।
जिनके कब्जे से लूटे गये 24,00000/- रूपये नकद, पीली धातु के आभूषण (शत प्रतिशत), 10 सफेद धातु के सिक्के, 04 अवैध तमंचे , 06 जिंदा व 04 खोखा कारतूस 315 बोर व 02 मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्तागण शातिर किस्म के अपराधी है जिनके द्वारा व्यापारी के मकान की रैकी कर मौका पाकर दिनांक 01.06.2026 को थाना हापुड देहात क्षेत्रांर्तगत मौ0 गिरधारीनगर निवासी व्यापारी के परिवार व चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था।
व्यापारी के घर में घटित लूटपाट की घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25 हजार रुपये का नकद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पीटीसी — संवाददाता दीपाली स्वामी