रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
सीकर ।
तहसील में औचक निरीक्षण की सबसे हैरान करने वाली और गंभीर तस्वीर तब सामने आई जब जयपुर की टीम धोद उपखंड अधिकारी (SDM) और सहायक कलेक्टर (ADM) के दफ्तरों के बाहर पहुंची। कार्यवाहक व्यवस्था और जनता की सुनवाई के मुख्य समय पर ही सहायक कलेक्टर सुशील सैनी और धोद एसडीएम राहुल मल्होत्रा के आधिकारिक कक्ष पूरी तरह से बंद मिले। कुछ कमरों के मुख्य द्वार पर बाकायदा ताले लटके हुए थे, जिसके कारण टीम को भारी मशक्कत के बाद भी उनके मूल उपस्थिति रजिस्टर हासिल नहीं हो सके।