रीगा विधानसभा के ग्राम- रेवासी, टोला- धनुषी में कल रात्रि को आंधी के बाद हुई दुखद घटना में पीड़ित सिकंदर सहनी के परिवार से रीगा विधायक और माननीय जिला प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह जी ने मुलाकात की एवं शोक संवेदना व्यक्त की। इस हादसे में एक ही परिवार के पाँच सदस्यों की असामयिक मृत्यु हुई। संबंधित अधिकारियों को सरकारी सहायता एवं आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह रिपोर्टर