मोतिहारी
बिहार के मोतिहारी जिला शिकारगंज क्षेत्र में मानव तस्करी के एक कथित मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 4 नाबालिग लड़कियों के अपहरण और उन्हें नेपाल ले जाकर बेचने की कोशिश के आरोप में मौलवी अशफाक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यदि कार्रवाई में थोड़ी और देरी होती, तो वह लड़कियों को नेपाल बॉर्डर पार करा देता। बताया जा रहा है कि वहां लड़कियों की कथित तौर पर 5 लाख रुपये में डील तय हुई थी। सभी बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह रिपोर्टर