सीतामढ़ी सोनबरसा के कृषि समन्वयक-सह-उर्वरक निरीक्षक द्वारा कन्हौली थाना में अज्ञात उर्वरक तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कन्हौली इंडो-नेपाल सड़क से कन्हौली गांव की ओर जाने वाली सड़क पर लगभग 100 मीटर की दूरी पर सड़क के पूर्वी किनारे काले तिरपाल से ढंका हुआ यूरिया उर्वरक बरामद किया गया। जांच के दौरान मौके से कुल 70 बोरी यूरिया उर्वरक जब्त किया गया। तस्कर मौके से फरार हो गए जिसकी प्रशासन द्वारा जांच प्रताल की जा रही है कि आखिर इस सिंडिकेट के पीछे किस किस का हाथ है ।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह
रिपोर्टर