मयूरभंज।
ओडिशा सरकार की जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम शुक्रवार को मयूरभंज में आयोजित किया गया। योजना के तहत खाद्य सुरक्षा योजना के प्रत्येक लाभार्थी को अब प्रति माह 10 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराया जाएगा। पहले लाभार्थियों को 5 किलोग्राम चावल मिलता था, जिसे अब दोगुना कर दिया गया है। सरकार का मानना है कि इस निर्णय से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की खाद्य सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी।कार्यक्रम के दौरान भुवनेश्वर स्थित आईडीसीओ प्रदर्शनी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा लाभार्थियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से समारोह का अवलोकन किया।जिला मुख्य आपूर्ति अधिकारी प्रदीप पंडा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उदला विधायक एवं जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष भास्कर मढेई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह योजना खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है और इससे लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।कार्यक्रम में विशेष विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. बुधान मुर्मु तथा सारसकणा विधायक भादव हांसदा सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर जिले के 10 नए लाभार्थियों को राशन कार्ड भी वितरित किए गए। अतिथियों ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, लाभार्थियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लि