गुजरात पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (GPRB) द्वारा लोकरक्षक दल (LRD) के पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासनिक तैयारियों के तहत अकेले सूरत शहर में कुल 201 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस परीक्षा में सूरत से 60,000 से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन और भर्ती बोर्ड द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
Bureau chief sumit shukla