उज्जैन (मध्य प्रदेश)।
उज्जैन में रघुवंशी समाज द्वारा निर्माणाधीन धर्मशाला के कार्य को गति देने के लिए समाजजनों का सहयोग लगातार मिल रहा है। इसी क्रम में बुरहानपुर निवासी श्री अजयसिंह जी रघुवंशी ने अपने पिताश्री स्वर्गीय सेठ चम्पालाल सिंह जी रघुवंशी की स्मृति में एक सराहनीय और प्रेरणादायक योगदान प्रदान किया है।
उन्होंने धर्मशाला में एक कक्ष निर्माण हेतु ₹3.51 लाख तथा ट्रस्टी बनने के लिए ₹1.00 लाख, इस प्रकार कुल ₹4.51 लाख की राशि देने का संकल्प लिया है। यह सहयोग समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।
अजयसिंह रघुवंशी ने अपने संकल्प के अनुरूप वर्तमान में ₹2.00 लाख की राशि आरटीजीएस के माध्यम से ट्रस्ट के करंट अकाउंट में जमा करवा दी है। शेष राशि भी शीघ्र ही प्रदान करने की बात कही गई है।
रघुवंशी समाज धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास, उज्जैन के समस्त न्यासीगणों ने इस उदार दानदाता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनका वंदन एवं अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से समाज के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को नई दिशा और मजबूती मिलती है।
न्यास द्वारा समाज के अन्य सदस्यों से भी अपील की गई है कि वे इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और धर्मशाला निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें, ताकि समाज के लिए एक भव्य और सुविधाजनक धर्मशाला का निर्माण शीघ्र पूर्ण हो सके।
इस प्रकार के सहयोग से समाज में एकता, सेवा भावना और संस्कारों को बढ़ावा मिलता है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगा।
बुरहानपुर (म.प्र.) रिपोर्टर – सैयद फारूक
ब्यूरो चीफ – बुरहानपुर
कैमरामैन – शकील