किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
कोरबा।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना में शिवबालक सिंह तोमर के दोनों पैरों में गंभीर चोट लगी है। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।