किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
बस्तर/जगदलपुर।
छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के हितों की रक्षा और पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग को लेकर जगदलपुर में पत्रकारों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बस्तर जिला पत्रकार संघ के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।
धरना प्रदर्शन के बाद पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून को पूरी तरह लागू करने और उसके प्रभावी पालन की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उनका कहना था कि पत्रकारों को निर्भय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में पत्रकारों ने एकजुट होकर अपनी मांगें रखीं और पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द लागू करने पर जोर दिया।
पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।