कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,,,,,,
रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
मुरैना,,,,,,,,,,,प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने मंगलवार को जौरा जनपद के ग्राम टिकटोली में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री कंषाना ने पौधरोपण करते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण के आधार हैं। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में भी सहायक है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को इस दिशा में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और हरित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकेगा।
कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है। जनसहभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को व्यापक सफलता मिल सकती है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की