सहारनपुर में दूसरी बड़ी पुलिस मुठभेड़: नशा तस्कर रहमान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, साथी फरार
सहारनपुर- में
दो बड़ी मुठभेड़ों से कांपे अपराधी- देवबंद के बाद बिहारीगढ़ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन- एसएसपी अभिनंदन के नेतृत्व में अपराधियों पर शिकंजा- जवाबी फायरिंग में शातिर नशा तस्कर गोली लगने से दबोचा…
सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में लगातार दूसरी बड़ी पुलिस मुठभेड़ ने बदमाशों में खौफ पैदा कर दिया है- देवबंद पुलिस की कार्रवाई के बाद अब थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया- जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया- प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में द्रोणाचार्य इंस्टीट्यूट खुशहालीपुर के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी- आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में रहमान पुत्र इल्ताफ निवासी किशनगढ़ कॉलोनी, थाना बिहारीगढ़ के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया- घायल बदमाश को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया- पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है- आरोपी पर एनडीपीएस समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं- फरार बदमाश की तलाश में लगातार कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है- जिले में लगातार दो बड़ी मुठभेड़ों ने साफ कर दिया है कि अपराधियों के लिए अब सहारनपुर में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है! रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़