किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
भिलाई।
छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक महिला की शिकायत पर पहचान छिपाकर शादी करने, मतांतरण कराने और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत के अनुसार, महिला का आरोप है कि आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर उससे संबंध बनाए। विरोध के बावजूद एक मौलाना के माध्यम से उसका मतांतरण कराकर निकाह कराया गया। इसके बाद आरोपी उसे अपने गांव अहेरी ले गया, जहां वर्ष 2022 में एक बच्ची का जन्म हुआ।
महिला का आरोप है कि शादी के बाद आरोपी और उसके परिवार के सदस्य उस पर संपत्ति में हिस्सा मांगने का दबाव बनाने लगे तथा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल, आरोप शिकायत के आधार पर हैं और उनकी सत्यता का अंतिम निर्णय पुलिस जांच तथा न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।