हत्याकांड में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी और सिपाही सस्पेंड।
लालगंज क्षेत्र के मेहनौना गांव में हुआ था बहुचर्चित लक्ष्मण हत्याकांड।
एसपी बस्ती ने लापरवाही के आरोप में पुलिसकर्मियों पर गिराई गाज।
सीओ रुधौली की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने लिया कड़ा एक्शन।
तत्कालीन चौकी प्रभारी रखौना उपनिरीक्षक बृजमोहन सिंह किए गए निलंबित।
चौकी पर बीपीओ पद पर तैनात आरक्षी अमरजीत यादव भी हुए सस्पेंड।
दोनों निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच भी शुरू की गई।
लक्ष्मण हत्याकांड के मामले में दोनों पर लगे थे घोर लापरवाही बरतने के आरोप।
घटना के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे में हड़कंप।
सीओ रुधौली की जांच रिपोर्ट बनते ही एसपी ने तत्काल प्रभाव से की निलंबन की कार्रवाई।
रखौना चौकी प्रभारी बृजमोहन सिंह और आरक्षी अमरजीत यादव पर गिरी निलंबन की गाज।