ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

डिंडौरी में इंटरनेट की परेशानी:दो दिन से बंद है स्वान नेटवर्क, उप पंजीयक कार्यालय का कामकाज रुका, कार्यालय के बाहर बैठे ग्रामीण हो रहे परेशान

```

*डिंडौरी में इंटरनेट की परेशानी:दो दिन से बंद है स्वान नेटवर्क, उप पंजीयक कार्यालय का कामकाज रुका, कार्यालय के बाहर बैठे ग्रामीण हो रहे परेशान*

 

 

 

पिछले दो दिन से डिंडौरी में सरकारी स्वान नेटवर्क बंद पड़ा है। जिसके चलते उप पंजीयक कार्यालय में जमीन की खरीदी-बिक्री का काम बंद है। जिसके चलते दूर दराज से आए ग्रामीण कार्यालय के सामने बैठे हुए और अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। दो दिन से बंद नेट के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

 

 

*दूर गांवों से आए लोग परेशान*

जमीन बिक्री करने के लिए मेहद्ववानी विकासखंड के महेश उइके ने बताया कि पिछले दो दिनों से उप पंजीयक कार्यालय के चक्कर लगा रहे है। पैसा और समय भी बर्बाद हो रहा है। भूखे प्यासे कार्यालय के सामने बैठे है। वही गनवाही गांव से जमीन की रजिस्ट्री कराने अपने तीन साल के बच्चे के साथ आई आशा साहू ने बताया कि बच्चे को लेकर आई हूं, परेशानी हो रही है। ऑफिस वाले कहते है कि नेटवर्क बंद पड़ा है। जब नेटवर्क आएगा तब काम होगा।

 

 

 

 

 

*अधिकारी बोले- क्या कर सकते है?*

उप पंजीयक कमल बारा पात्रे ने बताया कि स्वान नेटवर्क की स्पीड बहुत कम है, दो दिन से 45 प्रकरण लंबित है। हम नेटवर्क की तरफ टकटकी लगाए रहते है। जैसे ही नेटवर्क आता है तो काम शुरू करते है, तो नेटवर्क चला जाता है। पिछले दो दिन से पूरा स्टाफ भी परेशान है। सही बात भी है दूर-दूर से ग्रामीण काम कराने आते है, लेकिन मजबूरी है क्या कर सकते है?

*इंडियन टीवी न्यूज़ संवाददाता मो0 सफर ज़िला डिंडोरी मध्य प्रदेश*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *