अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद शामली द्वारा 29 जून को भामाशाह जयंती के पावन अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था परिवार से जुड़े किसी वरिष्ठ साथी अथवा किसी सदस्य के पूज्य पिताश्री को उनके सामाजिक योगदान, प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं पारिवारिक मूल्यों के सम्मानस्वरूप “भामाशाह सम्मान” से सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा गया है।
इस संबंध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद शामली के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विनम्र अनुरोध है कि वे अपने बहुमूल्य सुझाव एवं विचार शीघ्र साझा करें, ताकि सर्वसम्मति से सम्मान हेतु योग्य वरिष्ठजन का चयन किया जा सके।
व्यापार मंडल का उद्देश्य केवल व्यापारिक हितों की रक्षा ही नहीं, बल्कि समाज में वरिष्ठजनों के सम्मान, भारतीय संस्कृति एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना भी है। यह सम्मान समारोह उसी भावना का प्रतीक होगा।
शशांक वर्मा जिला शामली ब्यूरो चीफ