मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से झांसी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में SP City प्रीति सिंह के नेतृत्व में शहर के प्रमुख ताजिया मार्गों पर फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने धर्मगुरुओं, ताजिया कमेटियों के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
रिपोर्ट: शक्ति सिंह, झांसी