बरेली तहसील रिपोर्ट- शुभम चौबे
बरेली। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला कार्यालय पर मंगलवार को ज्योतिषपीठाधीश्वर, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में शंकराचार्य महाराज की पावन उपस्थिति में गौसेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण, धर्म जागरण तथा समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। अपने संबोधन में उन्होंने गौसंवर्धन, भारतीय संस्कृति की रक्षा और राष्ट्रहित के लिए सभी लोगों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने धर्म, समाज और राष्ट्र सेवा को प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बताते हुए जनमानस को इसके लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष आर्येंद्र मिश्रा, क्षेत्रीय प्रभारी (ब्रज क्षेत्र) अजय शर्मा, मंडल प्रभारी सचिन शर्मा, संस्थापक सदस्य केशव शंखधर, युवा प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष देवांश शंखधर, सक्रिय सदस्य अक्षय शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन शंकराचार्य महाराज के आशीर्वचनों तथा राष्ट्र, धर्म और गौसेवा के प्रति समर्पित रहने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।