विजयराघवगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तत्वावधान में मॉडल हाई स्कूल विजयराघवगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ अभिषेक चौबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है और प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।
इस अवसर पर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने भीसेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों तथा डिजिटल सुरक्षा के उपायों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की SFS इकाई के जिला संयोजक तरुण पाण्डेय, एबीवीपी के समस्त कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं युवा पत्रकार श्याम गुप्ता उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
विजयराघवगढ़ से श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।