बरेली। जनपद के विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया गया। चिकित्सालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आयोजित इस साक्षात्कार प्रक्रिया में जिला अधिकारी (DM) श्री अविनाश सिंह ने स्वयं प्रतिभाग किया और पूरी व्यवस्था का जायजा लिया।जिला अधिकारी श्री अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस वॉक-इन-इंटरव्यू में एम०बी०बी०एस० संविदा चिकित्सा अधिकारियों के चयन के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से निर्धारित मानकों के अनुरूप और शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ संपन्न होनी चाहिए, ताकि योग्य डॉक्टरों को जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जा सके।साक्षात्कार पैनल और इस चयन प्रक्रिया के दौरान मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:श्री डॉक्टर विश्राम सिंह (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बरेली)डॉक्टर रमेश (चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट – CMS)शासन की मंशा के अनुरूप, इन रिक्त पदों पर योग्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती होने से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी और आम जनता को बेहतर इलाज मिल सकेगा।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली डिवीज़न