झांसी पुलिस ने सनसनीखेज 24 लाख 50 हजार रुपये की लूट का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है।एडीजी कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, आईजी झांसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि और एसएसपी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24 लाख 50 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार भी बरामद की है।जांच में सामने आया कि ऑनलाइन सट्टे में हारी गई रकम की वसूली के लिए लूट की साजिश रची गई थी। इस मामले में तीन पुलिसकर्मी भी आरोपी पाए गए हैं।फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Shakti Singh reporter
ITN national news jhansi