अलीगंज बरेली मझगवां मार्ग पर तिगाई दत्त नगर के मोड पर बुधवार को तेज रफ्तार अर्टिगा कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें एक किशोर की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार अनुराग पुत्र हरिकेश उम्र 15 वर्ष निवासी रामनगर थाना सिरौली अपने रिश्तेदारी में बलेई आया हुआ था वह अपने साथ अर्जुन पुत्र मुकुट बिहारी उम्र 18 वर्ष तथा सौरव पुत्र रामबाबू उम्र 17 वर्ष निवासी बलेई के साथ अलीगंज स्थित आई लव स्विमिंग पूल से नहा कर बाइक से गांव लौट रहे थे। अर्जुन ने बताया की पेट्रोल खत्म हो गया तीनों बाइक को सड़क किनारे लग रहे थे तभी पीछे से तेज गति से आई अर्टिगा कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थीं कि बाइक कार के साथ काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया सूचना पर पी आर बी 112 मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पहुंचाया। वहां डॉ राहुल ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अनुराग को हालात नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सौरभ के हाथ पैर व सर में चोट आई है तथा अर्जुन के हाथ पैर छिले है। घटना की सूचना मिलते ही विशारतगंज थाने के उपनिरीक्षक यशपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हैं
रिपोर्टर प्रवीन कुमार सक्सेना बरेली