बस्ती। बस्ती कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे एक गड्ढे में ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें एक महिला, एक बच्ची समेत कई लोग फंस गए। घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर कोतवाल मोतीचंद मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
कोतवाल मोतीचंद ने अपने साथ मौजूद पुलिसकर्मियों तथा बड़े वन चौकी के सिपाहियों के साथ मिलकर सबसे पहले ई-रिक्शे में फंसी बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद महिला और अन्य यात्रियों को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने कोतवाल मोतीचंद और पुलिस टीम की संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की इस मानवीय पहल ने आम जनता का भरोसा और मजबूत किया है।
मानवता और जिम्मेदारी का यह उदाहरण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बस्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का काम किया है।
रिपोर्ट: इंद्रजीत पासी, ITN National News, बस्ती।