गंगाझरी पुलिस ने सोने के आभूषण चोरी के मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा चोरी गया लगभग ₹52 हजार मूल्य का सोने का हार बरामद किया है।
14 जुलाई 2026 को फरियादी श्रीमती सुग्रताबाई रूपलाल रहांगडाले (उम्र 75 वर्ष), निवासी दांडेगांव ने गंगाझरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे जब वह स्नान करने गई थीं, तभी घर में रखी कुर्सी पर रखा लगभग 4 ग्राम वजन का सोने का हार, जिसमें 6 गेहूं आकार के मनके, 14 छोटे मनके तथा काले मोतियों की डोरी लगी हुई थी, जिसकी अनुमानित कीमत ₹52,000 थी, किसी अज्ञात चोर ने घर में प्रवेश कर चोरी कर ली।
इस मामले में गंगाझरी पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 330/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(अ) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री गोरख भामरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री गजानन गुल्हाने तथा गंगाझरी पुलिस थाना प्रभारी धीरज राजूरकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक गवई एवं डिटेक्शन टीम ने जांच अपने हाथ में ली।
जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोमलप्रसाद रोहिणीप्रसाद बिरनवार (उम्र 47 वर्ष), निवासी दांडेगांव, तहसील एवं जिला गोंदिया, घटना वाले दिन फरियादी के घर के आसपास देखा गया था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
आरोपी के कब्जे से चोरी गया लगभग 4 ग्राम वजन का सोने का हार, जिसमें 6 गेहूं आकार के मनके, 14 छोटे मनके तथा काले मोतियों की डोरी शामिल है, कुल ₹52,000 मूल्य का चोरी का माल बरामद कर लिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस उपनिरीक्षक गवई, पुलिस हवलदार राकेश भुरे, श्यामकुमार देशपांडे, उमेश कावळे, पुलिस सिपाही श्रीकांत नागपुरे, राजेश राऊत, चित्तरंजनसिंह जनेवार, प्रशांत गौतम तथा चालक सिपाही अमित माहुले और नितीन चांदेवार ने संयुक्त रूप से की।
गोंदिया जिल्हा रिपोर्टर महेंद्र कनोजे कि रिपोट