सीतामढ़ी जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना के नेतृत्व में शुक्रवार को गांधी मैदान से जानकी मंदिर तक विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी चढ़ावा चोरी मामले की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। साथ ही जो भी इसमें दोषी पाए जाए उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह रिपोर्टर