कैमोर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 05 निवासी सुखदेव कोल का गुजरात में सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो जाने की दुखद सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक संजय सतेंद्र पाठक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है।विधायक संजय पाठक द्वारा मृतक के अंतिम संस्कार एवं परिवार की तत्काल सहायता के लिए 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि कैमोर भाजपा मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा के माध्यम से मृतक के भाई शंकर कोल को उपलब्ध कराई गई इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा ने परिवार से मुलाकात कर विधायक श्री पाठक की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। परिवारजनों ने इस दुख की घड़ी में मिली सहायता के लिए विधायक संजय सतेंद्र पाठक एवं भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया l
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट