सहारनपुर।भारतीय जनता पार्टी के विकास संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वार्ड-29 बेरी बाग में रविवार को विधायक निधि एवं नगर निगम निधि से दो सड़कों का विधिवत शिलान्यास तथा विधायक निधि से निर्मित एक सड़क का लोकार्पण किया गया।शिलान्यास एवं लोकार्पण नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह एवं स्थानीय पार्षद दीपक रहेजा। द्वारा नारियल फोड़कर एवं संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर संपन्न हुआ।इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास को राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम मानती है। सहारनपुर महानगर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बेरी बाग क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी हर संभव कार्य कराए जाएंगे। जनता की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों का स्वागत करते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पंडित अरुण, पंडित उद्धव कोदंड, पंडित विवेक, प्रेम छोकरा, सुरेंद्र क्वात्रा, प्रवीण छाबड़ा, रोमी आहूजा, सेक्टर संयोजक विजय ग्रोवर, जितेन सचदेवा, संजय अरोड़ा, राकेश ढींगड़ा, रघुनाथ रसेवट, तेजेन्द्र सिंह, श्रीमती नंदनी बठला, राजू खेड़ा, सचिन गुंबर, राजीव रसेवट, अंकुश गांधी, हन्नी गांधी, अजय छोकरा, सेक्टर अध्यक्ष दीपक भार्गव, बूथ अध्यक्ष विष्णु कुमार, मनीष बिरला, संजय सेठ, राजकुमार शर्मा, उपसभापति मयंक गर्ग, केके बतरा, अक्षु छाबड़ा, मुकेश गखाड, सन्नी दीक्षित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़