जालौन जिले के कालपी से जुड़े चर्चित काजल मंसूरी–ओम ठाकुर मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने काजल मंसूरी को बरामद कर लिया है। अब उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां मजिस्ट्रेट के सामने उनके बयान दर्ज होंगे। पूरे मामले की आगे की कानूनी दिशा काफी हद तक उनके न्यायालय में दिए गए बयान पर निर्भर करेगी।
इससे पहले काजल मंसूरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वह अपनी इच्छा से ओम ठाकुर के साथ गई हैं। वहीं परिजनों ने ओम ठाकुर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अंतिम स्थिति न्यायालय की प्रक्रिया तथा जांच के निष्कर्षों के बाद ही स्पष्ट होगी। Indian tv news आपसे अपील करता है कि इस संवेदनशील मामले में किसी भी तरह की अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और आधिकारिक तथ्यों का ही इंतजार करें।जालौन और बुंदेलखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए Indian tv news को फॉलो करें
ब्यूरो रिपोर्ट:- मोहम्मद शाहबाज जिला ब्यूरो चीफ (जालौन)