नगर निगम द्वारा करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से सड़कों, गलियों और नालियों के निर्माण कार्य शुरू किए गए हैं। इन परियोजनाओं का शिलान्यास विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और मेयर सुमन बहमनी ने स्थानीय पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया।
सोमवार को वार्ड नंबर 8, 9 और 22 में होने वाले विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी, पार्षद विभोर पाहुजा, भावना बिट्टू और रुचि शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।बाइट – मेयर सुमन बहमनी:”नगर निगम शहर के सभी वार्डों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करा रहा है। गलियां, नालियां, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, सामुदायिक केंद्र और पार्कों के सुंदरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक वार्ड का समान और समग्र विकास करना है।”विधायक घनश्याम दास अरोड़ा:”सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि नागरिकों को लंबे समय तक इनका लाभ मिल सके।”कार्यक्रम के दौरान निगम अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर गली के प्रसिद्ध समाज सेवी लवलीन धामी, आर के धवन, पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, निगम के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।यमुनानगर में शुरू हुए इन विकास कार्यों से तीन वार्डों के हजारों लोगों को बेहतर सड़क, जल निकासी और आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। अब देखना होगा कि ये परियोजनाएं तय समय में कितनी गुणवत्ता के साथ पूरी हो पाती हैं।
यमुनानगर से रिपोर्टर संदीप गाँधी की विशेष कवरेज