इंडियन टीवी न्यूज़
सुशील चौहान
सिवनी:शास.उच्च.माध्य.विद्यालय गंगेरुआ में नशे से दूरी हैं जरूरी 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संपन्न हुई।कार्यक्रम मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा शिक्षा विभाग और सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से चलाया जा रहा एक व्यापक राज्य व्यापी जन जागरूकता अभियान हैं जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं और युवाओं को नशे के घातक परिणामों के प्रति जागरूक करना है ताकि उन्हें नशे की गिरफ्त में आने से बचाया जा सके।इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु विद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा एक विशेष सत्र आयोजित किया गया कार्यक्रम में ललित गठरे एसडीओपी बरघाट आशीष खोबरागड़े थाना प्रभारी अरी व संस्था प्रमुख पी.सी भलावी आदि ने माँ हंसवाहिनी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया।छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व नशा मुक्ति अभियान गीत प्रस्तुत किये गए। छात्र/छात्राओं की रंगोली निबंध व चित्रकला आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई।कार्यक्रम के मुख्यवक्ता के रूप में ललित गठरे डीएसपी ने अपने वक्तव्य में छात्र/छात्राओं को नशे के शारिरिक मानसिक और कानूनी दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए छात्र/छात्राओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने और स्वयं भी नशे से दूर रहने की सलाह दी गई।ललित गठरे ने छात्र/छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बरों 14446(परामर्श),14441(सुसाइड प्रिवेंशन)और 1933 मानस हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में हम सभी की महत्वपूर्ण भूमिका हैं।