रविवार, 26 जुलाई को नरसिंहपुर शहर के जेल लाइन स्थित जेल चौराहा ओर करेली मे नेशनल हाईवे पर पुलिस प्रशासन एवं न्यायालय के संयुक्त निर्देशन में एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मौके पर माननीय सीजेएम (CJM) नरसिंहपुर द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर वाहन चालकों की जाँच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान स्टेशन गंज थाना प्रभारी सौरभ पटेल और कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे , करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे गोटेगांव से प्रदीप सराफ थाना टेमी से प्रकाश पाठक सहित अन्य पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा।
इस अभियान की खास बात यह रही कि माननीय सीजेएम नरसिंहपुर स्वयं मौके पर मौजूद रहे और उनके द्वारा नियमों के विरुद्ध चल रहे वाहन चालकों के चालान काटे गए।
अभियान के तहत टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर और अन्य भारी वाहनों के कागजात तथा ड्राइविंग लाइसेंस की बारीकी से जाँच की गई।
चेकिंग के दौरान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों, अनफिट वाहनों और गाड़ियों पर लगी काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
यातायात नियमों की अपील: पुलिस प्रशासन और न्यायालय द्वारा सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई है।