भोजपुर। आगामी श्रावण शिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से भोजपुर थाना क्षेत्र के नेकपुर पुलिया स्थित किला रिसोर्ट में बुधवार को पुलिस प्रशासन की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह ने की, जबकि आयोजन थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में किया गया।गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने कांवड़ समिति के पदाधिकारियों एवं जत्था प्रमुखों से संवाद करते हुए यात्रा के दौरान निर्धारित रूट का पालन करने, डीजे संचालन संबंधी शासन की गाइडलाइन का अनुपालन करने तथा आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का पर्व है, जिसे सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।उन्होंने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने भी सभी से प्रशासन का सहयोग करने और यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।बैठक में कांवड़ यात्रा के रूट, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, डीजे संचालन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश पाल मलिक, कस्बा इंचार्ज अनुज कुमार, उपनिरीक्षक इजहार अली, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक शराफत हुसैन, उपनिरीक्षक जॉनसन कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि अर्शमान अख्तर, आर्शलान, मोहसिन जावेद टेलर, फरमान अंसारी, पप्पी सैनी, बाबू कप्तान, राहिल, गुलाम मोहम्मद, सदस्य मोहम्मद रफ़ी, यासीन मलिक, तहसीन कादरी, लेखराज सैनी, विनोद कुमार सहित कांवड़ समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
शाने आलम- संवाददाता मुरादबाद