*कलेक्ट्रेट सहित जनपद के समस्त विकास खंडों में गरीब कल्याण सम्मेलन का हुआ आयोजन, सम्मेलन का किया गया सजीव प्रसारण*

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने मा0 प्रधानमंत्री जी व मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना

हमीरपुर 31 मई 2022
गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत देश व प्रदेश स्तर पर मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी का विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के सजीव प्रसारण का आयोजन जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार सहित समस्त विकास खंडों में किया गया।

गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार एवं समस्त विकासखंडों में जनपद की विभिन्न योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी , मुख्यमंत्री आवास योजना ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ,उज्ज्वला योजना ,वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, पोषण अभियान ,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन , जल जीवन मिशन ,पीएम स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि के सैकड़ों लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी के विभिन्न जनपदों के लाभार्थियों से किये गए संवाद कार्यक्रम /उद्बोधन कार्यक्रम का अवलोकन किया।
इस कार्यक्रम में आए हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का जिलाधिकारी ने आभार व्यक्त किया तथा बच्चों को दुलारते हुए उन्हें चॉकलेट दी। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं अधिकारियों को जो उत्तरदायित्व व लक्ष्य दिया गया है उसका अच्छे ढंग से निर्वहन करें तथा गांव गांव तक विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का प्रचार प्रसार करें ताकि अधिकाधिक लोग इन योजनाओं का लाभ ले सके तथा इनसे जुड़ सकें।
उन्होने कहा कि पात्र लोगों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है ,अतः लोगों द्वारा बिना किसी बिचौलियों के संपर्क में आए योजनाओं का लाभ लें तथा किसी भी प्रकार की समस्या पर उसको तत्काल बताएं । उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों यथा बैंकसखी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा आदि को जो ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है उसे अवश्य पहने , ड्रेस कोड एक पहचान दिलाता है । कार्यक्रम में आई हुई बैंक सखियों को जिलाधिकारी ने उत्साह वर्धन किया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र ,जिला विकास अधिकारी विकास, एसीएमओ डॉ पी के सिंह ,पीडी साधना दीक्षित, एलडीएम जेके ढींगरा, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद, परियोजना अधिकारी डूडा सुधीर कुमार सिंह सहित विभिन्न योजनाओं के सैकड़ों लाभार्थी मौजूद रहे।
*ब्यूरो हमीरपुर*
*कैलाश चंद्र सोनी*