किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर सहित कई जिला मुख्यालयों में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के विरोध में पुतला दहन कर जम्मू-कश्मीर में दो छत्तीसगढ़ी प्रवासी मजदूरों की हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य बताया। प्रदर्शन के दौरान मृतक मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके परिजनों को उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र एवं संबंधित एजेंसियों से दोषी आतंकवादियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा देशभर में कार्यरत प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई।
इस संबंध में बजरंग दल के प्रांत संयोजक रतन यादव ने कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने की मांग भी की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।