शुजालपुर बिलाल खान
शुजालपुर। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की 6,016 वोटों
से शानदार जीत पर शुजालपुर शहर कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस जीत की खुशी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुजालपुर मंडी स्थित टेम्पो चौराहे एवं काली माता मंदिर परिसर में जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की और इस जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामवीर सिंह सिकरवार, गजेंद्र सिसोदिया, सागर परमार, अचल सिंह मेवाड़, अशोक परमार, जयंत सिकरवार, बल्ला सोनी, अशोक अग्रवाल, महेंद्र नाहर, राजू दरबार, रईस पठान, हसन रज़ा कुरैशी, चिराग परमार, विष्णु शर्मा, गौरव परमार, विक्रम सिंह, अरविंद सिंह देवड़ा, मनोहर जाटव, भोजराज परमार, बसंत गुप्ता, मुनीम खां, जसमत परमार, अनिल अग्रवाल, संजय बरेठा, अकरम खां और अनिल सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।