80 हजार की नकदी व दो बाइकें बरामद, एएसपी ने किया मामले का खुलासा:
जालौन, व्यापारी की स्कूटी से डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लेकर भागने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी के 80 हजार रुपये नकद दो बाइक बरामद की हैं। वही घटना का खुलासा एएसपी ने किया। बता दे कि अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि बीते दिन हुई चेन स्नेचिंग की घटना व व्यापारी के साथ डेड़ लाख की टप्पेवाजी, महिला की स्कूटी से 30 हजार की टप्पेवाजी की घटना को लेकर विशेष टीमों का गठन किया गया था। जो घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी। बताया कि रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द्र के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी, उप निरीक्षक शिवम सिंह सेंगर मय टीम सारंगपुर रोड स्थित डायमण्ड कोल्ड स्टोर के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे।चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बाइकों पर सवार पांच संदिग्ध युवकों को रोक लिया। तलाशी में उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद, एक बजाज बाइक और एक होंडा बाइक बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि यह उन्होंने नगर के व्यापारी दिलीप अग्रवाल की स्कूटी से रुपयों से भरा झोला उठाया था। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम पता वाशिल पुत्र नाजिम, सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल निवासी मोहल्ला रापटगज, फरीदी सुफियान उर्फ लकी पुत्र अन्सार निवासी मोहल्ला शाहगंज, फरहान पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला तोपखाना और शानू पुत्र अकील अली निवासी मोहल्ला मुरली मनोहर जालौन बताया। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वाशिल, सजल, सुफियान, फरहान और शानू के खिलाफ चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। फरहान और शानू पर इसके अलावा अन्य धाराओं में भी मुकदमे पंजीकृत हैं।
(अनिल कुमार ओझा, ब्यूरो प्रमुख,ITN news)