जिलाध्यक्ष ने सुनी फरियाद, जलभराव, सड़क, बिजली व राजस्व मामलों के निस्तारण का दिया आश्वासन:
अपना दल (एस) के जिला कार्यालय में साप्ताहिक जन- सुनवाई का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं।जनसुनवाई में माधौगढ़, अहेता, बंतोली, धंतौली सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों ने सड़क,जलभराव, नाली, बिजली, राजस्व एवं विकास कार्यों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। ग्राम अहेता के ग्रामीणों ने गांव में जलभराव और नाले की सफाई कराए जाने की मांग की।जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने शिकायतें सुनने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पार्टी की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित राठौर, जिला महासचिव शैलेंद्र पाल, रामबाबू कुशवाहा सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
(अनिल कुमार ओझा, ब्यूरो प्रमुख ITN news)