मैनपुरी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित देवेंद्र निवासी ग्राम ग्वालटोली, मैनपुरी का आरोप है कि दूध लेने जाते समय बाइक सवार होने के दौरान नामजद आरोपियों ने उस पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित का आरोप है कि उसने आरोपी पक्ष द्वारा कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी किए जाने की शिकायत की थी। इसी रंजिश के चलते पहले भी आरोपी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके थे। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले भी शहर कोतवाली में FIR दर्ज कराई जा चुकी है।
घटना स्थल: कुरावली रोड, शहर कोतवाली क्षेत्र, मैनपुरी
संवादाता राहुल यादव