दुद्धी (सोनभद्र)।(विवेक सिंह) आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी मंडल दुद्धी द्वारा मंगलवार 11 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
यात्रा का समय प्रातः साढ़े 10 बजे से तय किया गया है। तिरंगा यात्रा की शुरुआत रामलीला मैदान टीसीडी खेल मैदान से होगी और यह नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करेगी।
भाजपा मंडल ने सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, दुद्धी नगर व ग्रामवासियों से यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। विशेष रूप से विचार परिवार, व्यापार मंडल, सभी धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं, अधिवक्ताओं और पत्रकार बंधुओं को भी साथ चलने का निमंत्रण दिया गया है।
आयोजकों ने बताया कि तिरंगा भारत का गौरव और शान है।तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नगरवासियों में देशभक्ति की भावना को और सशक्त करना तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना है।