मुंबई, दि. 10 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी जैन प्रकोष्ठ, महाराष्ट्र प्रदेश के 5वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘राष्ट्रभक्त जैन युवा सम्मेलन’ रविवार को प्रभादेवी, मुंबई स्थित स्काय फॉरेस्ट में परम पूज्य आचार्य श्री नयपद्मसागर महाराज साहेब के पावन सान्निध्य में उत्साहपूर्ण एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ।इस सम्मेलन का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं विधायक माधवी ताई नाईक के हाथों हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जैन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जैन पत्रकार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, युवा तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस अवसर पर मार्गदर्शन करते हुए आचार्य श्री नयपद्मसागर महाराज साहेब ने भाजपा जैन प्रकोष्ठ के पिछले पांच वर्षों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जैन समाज की परंपरा सेवा, संस्कार और राष्ट्रहित से जुड़ी हुई है। वर्तमान समय में जैन युवाओं को इन मूल्यों के साथ आधुनिक नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी को जोड़ने की आवश्यकता है।“जैन युवा केवल अपनी व्यक्तिगत प्रगति तक सीमित न रहें, बल्कि राष्ट्र निर्माण, समाजसेवा, संगठन और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता करें,” ऐसा आह्वान आचार्य श्री नयपद्मसागर महाराज ने किया।भाजपा जैन प्रकोष्ठ के माध्यम से जैन समाज के लिए चलाए जा रहे विभिन्न उपक्रमों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष संदीप भंडारी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की भी उन्होंने विशेष सराहना की। आगामी समय में जैन समाज के सर्वांगीण विकास के लिए व्यापक एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण से कार्य करने का मार्गदर्शन भी उन्होंने दिया।भाजपा जैन प्रकोष्ठ की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के साथ ही प्रदेशाध्यक्ष संदीप भंडारी के नेतृत्व के भी पांच वर्ष पूर्ण हुए। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने पिछले पांच वर्षों की संगठनात्मक यात्रा का आढावा प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्यदिशा स्पष्ट की।“पिछले पांच वर्षों की यात्रा में जैन समाज के असंख्य कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवाओं, महिलाओं और समाजबंधुओं के सहयोग से भाजपा जैन प्रकोष्ठ की संगठनात्मक यात्रा और अधिक मजबूत हुई है। मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं,” ऐसा संदीप भंडारी ने कहा।उन्होंने जैन समाज के सामने आने वाली आगामी चुनौतियों, युवाओं की सामाजिक एवं राजनीतिक भूमिका तथा आने वाले समय में भाजपा जैन प्रकोष्ठ की कार्यदिशा पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।“जैन समाज की अगली पीढ़ी केवल व्यवसाय और उद्योग क्षेत्र तक सीमित न रहकर सामाजिक, राजनीतिक और राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व करने वाली होनी चाहिए। संगठन, संस्कार, सेवा और राष्ट्रभक्ति इन चार मूल्यों के आधार पर जैन युवाओं की नई पीढ़ी तैयार करना भाजपा जैन प्रकोष्ठ का आगामी समय का प्रमुख उद्देश्य रहेगा,” ऐसा संदीप भंडारी ने स्पष्ट किया।‘राष्ट्रभक्त जैन युवा सम्मेलन’ के अंतर्गत आयोजित विशेष परिसंवादों में जैन पत्रकारों, सोशल मीडिया प्रतिनिधियों और युवाओं ने सामाजिक जागरूकता, समाज संगठन, राष्ट्र निर्माण, जनसेवा एवं युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।इस अवसर पर धवल वोरा, महेंद्र सुंदेचा, प्रीति शाह, दर्शना जैन, नीलम गोलेचा, एड. धनपाल जैन, विनोद कोठारी, संदीप दोशी, कीर्ति अजमेरा, मंगलचंद सेठ, हेमलता मुनोत और राजेश जैन ने अपने विचार व्यक्त किए।जैन समाज द्वारा किए जा रहे सकारात्मक एवं जनहितकारी कार्यों की जानकारी समाज के विभिन्न वर्गों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया एवं आधुनिक तकनीक के अधिकाधिक उपयोग की आवश्यकता पर भी इस अवसर पर जोर दिया गया।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्रदेश महामंत्री विकास अच्छा ने किया। उन्होंने भाजपा जैन प्रकोष्ठ के संगठनात्मक कार्यों का आढावा प्रस्तुत करते हुए आगामी समय में संगठन विस्तार के संबंध में भी मार्गदर्शन किया। राकेश ओस्तवाल ने आभार व्यक्त किया।इस युवा सम्मेलन के आयोजन में लब्दी स्काय फॉरेस्ट जैन संघ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इसके लिए संघ के ट्रस्टी दिनेशभाई जैन एवं अध्यक्ष विपुलभाई शाह का प्रदेशाध्यक्ष संदीप भंडारी एवं मुंबई जैन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सी. वी. शाह के हाथों सम्मान किया गया।कार्यक्रम में कनकराज जैन, आदिश जैन, नरेश संघवी, प्रशांत जवेरी, प्रकाश जैन, संजय सरावगी, भरत भंडारी, अजित भंडारी, मयुर सरनोत, अभिजीत शाह, प्रकाश बोरा, राजेश मंडोरा, किरण मेहता, हिना भट सहित भाजपा जैन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जैन समाज के युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।