जिला ब्यूरो चीफ राहुल सिंह चौहान
सरदारपुर – दिनांक 24.07.2026 को फरियादी कांतीलाल पिता परसराम मोदी जाति तंबोली उम्र 65 साल निवासी भैरू मोहल्ला अमझेरा ने चालनी रोड पर हरदम लाला मन्दिर के सामने तंबोली समाज की नानादेवी मन्दिर में कोई अज्ञात बदमाशो व्दारा मन्दिर के चैनल गेट एंव दरवाजे पर लगे तालो को तोडकर मन्दिर के अन्दर प्रवेश कर माताजी का चांदी का मुकुट, चादी के कान के कुण्डल, चांदी के तीन छत्र (एक बडा व दो छोटे छत्र), एक चांदी के नाग नागिन का बडा जोडा व एक चांदी के नाग नागिन का छोटा जोडा, व भोलेनाथ व गणेशजी की पितल की मुर्ती, लड्डु गोपाल की छोटी 4 पितल की मुर्तिया मन्दिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की एक ज्योनिक्स कम्पनी की एलईडी 17 इंच की कोई अज्ञात बदमाश के व्दारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।
कार्यवाही का विवरण
फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना अमझेरा पर अपराध क्रमांक 272/24-07-2026 धारा 331(4), 305 (d) बी.एन.एस.2023 का दर्ज किया गया जाकर विवेचना में लिया जाकर प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार के आदेश से एक टीम गठित कि गई थी जिसने लगन व मेहनत से गोपनीय सूचना तंत्र सक्रिय करते हुये मुखबीर की सूचना पर 1 समीर पिता बहादुर मंडलोई निवासी कुडुझेता 2 संजय पिता हिंदु मेडा निवासी नाहवेल एव 3 सुरेश पिता रतनसिंह मंडलोई निवासी कुडुझेता थाना बाग को थाना लाकर सख्ती से पुछताछ करने पर जिन्होने जुर्म करना स्वीकार किया जिन्हें सदर अपराध मे गिरफ्तार किया जाकर पुछताछ करते उक्त आरोपीगण ने अपने साथीदार रवि उर्फ रविन्द्र पिता सरदार भील निवासी पिपरी तथा महेन्द्र पिता बिलाम भुरिया निवासी नाहवेल के साथ मिलकर रवि व महेन्द्र की मो.सा पर बैठकर पांचो रात में अमझेरा आना व चालनी रोड पर मन्दिर के दरवाजे का ताला व नकुचा लोहे की टांमी से तोडकर मन्दिर में घुसकर मन्दिर के अन्दर रखे माताजी का चांदी का मुकुट, चादी के कान के कुण्डल, चांदी के तीन छत्र (एक बडा व दो छोटे छत्र), दो चांदी के नाग नागिन के जोडे, भोलेनाथ व गणेशजी की पितल की मुर्ती, लड्डु गोपाल की छोटी छोटी 4 पितल की मुर्तिया, मन्दिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की एक ज्योनिक्स कम्पनी की एलईडी 17 इंच चुराकर ले जाना व आपस मे बाट लेना व बिक जाने पर पैसे आपस में बटवारा करने का तय हुआ था किन्तू मन्दिर की मश्रुका होने से आरोपीगण उक्त चोरी गये मश्रुका को नही बेच पाये व अपने अपने पास रखे मश्रुका को अलग अलग जगह छुपाकर रखा गया था जो आरोपीगण की निशादे मे आरोपीगण समीर पिता बहादुर मंडलोई निवासी कुडुझेता 2 संजय पिता हिंदु मेडा निवासी नाहवेल एव 3 सुरेश पिता रतनसिंह मंडलोई निवासी कुडुझेता थाना बाग के कब्जे से माताजी का चांदी का मुकुट चादी के कान के कुण्डल, चांदी के तीन छत्र (एक बडा व दो छोटे छत्र), एक चांदी के नाग नागिन का बडा जोडा व एक चांदी के नाग नागिन का छोटा जोडा किमती दो लाख तीस हजार रूपये के जप्त किये गये है।पुलिस टीम – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार श्री सचिन शर्मा के कुशल मार्गदर्शन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री पारुल बेलापुरकर, श्री विजय डावर एंव एस.डी.ओ.पी. श्री विश्वदीपसिह परिहार के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक राजू मकवाना के नेतृत्व तथा उनकी टीम उनि दिलिप खाण्डे, उनि रमेशचन्द्र डामोर, सउनि दिवाकरसिह बैस, प्र.आर. 489 दिनेश भाभर, प्र.आर. 261 ललीतसिह चौहान, प्र.आर. 325 रामकृष्ण गामड, प्र. आर. 830 भावसिह रावत, प्र.आर. 334 अब्दुल रउफ खान, आर 926 लालसिह भाभर, आर 316 रमेशचन्द्र नायक आर 619 राहुल चौहान आर 994 निरज जाट व सायबर टीम आर प्रशांत चौहान व आर शुभम शर्मा की आरोपीयो को गिरफ्तार करने एंव माल मश्रुका जप्त करने में सराहनीय भुमिका रही है
गिरफ्तार आरोपीयो के नाम
1 समीर पिता बहादुर मंडलोई निवासी कुडुझेता थाना बाग
2 संजय पिता हिंदू मेडा निवासी नाहवेल थाना बाग
3 सुरेश पिता रतनसिंह मंडलोई निवासी कुडुझेता थाना बाग
फरार आरोपीयो के नाम
1. रवि उर्फ रविन्द्र पिता सरदार भील निवासी पिपरी थाना बाग
2. महंत पिता बिलाम भुरिया निवासी नाहवेल थाना बाग
जप्त मश्रुका
1. नानादेवी माताजी काः चांदी का मुकुट, चादी के कान के कुण्डल, चाँदी के तीन छत्र (एक बडा व दो छोटे छत्र), एक चाँदी के नाग-नागिन का जोडा बडा व एक चाँदी के नाग-नागिन का जोडा छोटा किमती 02 लाख 30 हजार रूपये का मनुका जप्त किया गया है
अन्य थानों के अपराध गिरफ्तारशुदा आरोपीगण 1. समीर पिता बहादुर मंडलोई निवासी कुडुझेता थाना बाग
के विरूद्ध 09 अपराध, 2. संजय पिता हिंदु मेडा निवासी नाहवेल थाना बाग के विरूद्ध 08 अपराध तथा 3. सुरेश पिता रतनसिंह मंडलोई निवासी कुडुझेता के विरूद्ध 03 अपराध पुलिस थाना बाग, पुलिस थाना मनावर, पुलिस थाना सरदारपुर, पुलिस थाना पीथमपुर, पुलिस थाना सेक्टर-1 में पंजीबद्ध है तथा आरोपी संजय व समीर ने माह मई में आगर घाटी बाग में एक महिला व पुरूष को रोककर फालिया अडाकर उनके पास रखी थैली में चाँदी की तागली लूटकर भाग जाने की घटना स्वीकार की है