पिछोर अनुविभागीय क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरैला मजरा न्यागांव व टोढ़ी के ग्रामीणों को 2-3 माह से नहीं मिला राशन तो धाय महादेव मंदिर चौराहा पर लगाया जाम दो घंटे बाद पिछोर तहसीलदार शिवशंकर गुर्जर एवं फूट इंस्पेक्टर मौक़े पर पहुंचे जिनकी समझाईस के बाद पहले जाम को खुलबाया है इसके बाद सभी वंचित राशन हितग्राहियों को खाद्य दुकान पर राशन लेने को कहा जहाँ प्रशासन की उपस्थिति में राशन वितरण शुरू किया ।
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि दो सैकड़ा परिवारों को दो माह का राशन नहीं दिया गया है जबकि कई परिवारों के फिंगर घर-घर जाकर लगबा लिए गए है जबकि ग्रामीणों के आरोप है कि सेल्समेन दयाशंकर लोधी ने राशन खुर्दपुर्द कर दिया है हालांकि सेल्समेन ने आज रात्रि में कुछ राशन चौरी होने का दाबा किया है
ग्रामीणजन बोले हम जब राशन लेने गए सेल्समेन के पास गए तो आजकल करके तालामटोली कर दी जाती है इसी विरोध में आज मजबूरन कुछ समय के लिए धाय महादेव चौराहा पर चक्का जाम कर दिया है जिसे प्रशासन ने समझाईस के बाद खुलबाया है
सुवह 9 बजे से 11बजे तक दो घंटे तक जाम लगने से
एमरजेंसी बाली एम्बुलेंस एवं स्कूली वैन से लेकर मरीज अटेंडर व शिक्षक एवं सर्प मित्र को निकलना बमुश्किल हो गया जिन्हें समझाईस के बाद खोड़ पुलिस प्रशासन की मदद से जाम से निकल बाया गया है
जबकि बरैला के ग्राम पंचायत बरैला की उचित मूल्य की दुकान क्रमांक 507074 में अगस्त सितम्बर का राशन 16 अगस्त को विभाग द्वारा उपलब्ध करा दिया गया इसके बावजूद 350 राशनकॉर्ड धारकों को समय पर राशन वितरण नहीं किया है जबकि कई गरीब परिवारों के घर जाकर दो माह का मशीन पर फिंगर लगबा लिए गए है लेकिन राशन नहीं दिया और कुछ राशन खुर्दपुर्द कर दिया इसी बात को लेकर तीनों गांव के ग्रामीणों में सेल्समेन को लेकर काफ़ी आक्रोश नजर आया है जो सेल्समेन को हटाने एवं राशन दिलाने की मांग करते रहे है
इधर तहसीलदार शिवशंकर गुर्जर ने खाद्य दुकान पर बांकी रहे राशन हितग्राहियों को राशन वितरण कराना शुरू किया तो बड़ी जिद्दोजहद के बाद करीब एक दर्जन हितग्राहियों को जैसे तैसे राशन वितरण कराया लेकिन जिन ग्रामीणों के फिंगर लग चुके वह भी राशन लेने के लिए अड़े रहे और रेत मिले राशन लेने से इंकार किया इस दौरान तहसीलदार एवं फूट इंस्पेक्टर की उपस्थिति में भी राशन वितरण होने में बड़ी मुश्किल का सामना देखा गया है यहाँ तक कि हितग्राही जगदीश जाटव ने दुकान परिसर कि बाउंड्री पर चढके फांसी लगाने का प्रयास किया जिसे देखकर तुरंत ग्रामीणों एवं तहसीलदार द्वारा समझाईस देकर नीचे उतारा है
आखिर में तहसीलदार द्वारा राशन वितरण कार्य बंद कराके सेल्समेन के खिलाफ रिपोर्ट तैयार करके दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज एवं गमन हुए राशन की बसूली के साथ वंचित रहे ग्रामीणों को राशन उपलब्ध कराने एवं नयागाँव से पुनः दुकान बरैला में स्थानांतरण कराने का आश्वासन देकर प्रशासन मौक़े से चल दिया