प्रशांत सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला इंदौर मध्य प्रदेश……..🔸कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशन में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत एवं नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से शांति धाम नर्मदा डैम घाट पर वृक्षारोपण किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, डीएफओ श्री सलिल गर्ग, सीएमओ नगर परिषद श्री सीएम गर्मे, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री भुवन सिंह गहलोत,
जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन सुश्री संगीता सोनी, नेहरू युवा केन्द्र से श्री आर.पी. कुशवाहा, खेल विभाग से सुश्री आरती सोंधिया, श्री चेतराम अहिरवार सहित श्री सत्यम मानिकपुरी, श्री हर्षित उपाध्याय, श्री देवेंद्र बर्मन एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी व आम नागरिकों ने वृक्षारोपण में भाग लिया।