रामजी तिवारी मड़ावरा
जिला ब्यूरो ललितपुर
ललितपुर।
मुख्यमंत्री जी के द्वारा ’’रसोइया सम्मान समारोह’’ जिसका सजीव प्रसारण इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ से किया गया जिसके क्रम में जनपद ललितपुर में भी
’’रसोइया सम्मान समारोह’’ का आयोजन मा0 कल्याण सिंह सभागार में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार मनोहर लाल पंथ, विषिष्टि अतिथि अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद श्रीमती सोनाली जैन, सदर
विधायक प्रतिनिधि श्रीकान्त कुशवाहा, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी एवं मुख्य विकास अधिकारी
शेषनाथ चैहान एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्र्यापण एवं दीप प्रज्जवलन करते हुये श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री, उ0प्र0 सरकार मनोहर लाल पंथ, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जेन, श्री शेषनाथ चैहान, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य विशिष्टि अतिथिगण की गरिमामई
उपस्थिति में शुभारम्भ हुआ। तत्पश्चात कम्पोजिट विद्यालय बुढ़वार की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत
किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण की शानदार प्रस्तुति की गयी जिसके लिये विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शकुन्तला कुशवाहा एवं उनकी टीम की सभी अतिथियों ने प्रशंसा की। इसके बाद मुख्यमंत्री जी के द्वारा आयोजित रसोइया सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसके साथ ही विभिन्न विकास खण्डों से आयी हुयीं 21 रसोइयों को बढ़े हुए
मानदेय का प्रतीकात्मक चेक एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूप रेखा प्रस्तुत की गयी।
इसके बाद मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवा
योजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि आज हमारे मुख्यमंत्री जी ने रसोइयों का मानदेय दो हजार रूपये से
बढ़ाकर तीन हजार रूपये कर दिया गया है साथ ही साथ एक हजार रूपया रसोइयों को रसोइया वस्त्र परिधान के लिये दिये गये एवं रसोइयों को पांच लाख रूपये तक का कैशलेश चिकित्सा कार्ड बनाया गया है जिससे रसोइया भी अपने इलाज के लिये पांच लाख रूपये तक का इलाज करा सकती हैं। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने आपका मानदेय बढाने के साथ जो सम्मान बढाया है उसका आज हम सभी नारी शक्ति आभार व्यक्त करते हैं कि
मुख्यमंत्री जी ने हम सभी नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री जी द्वारा दो लाख रूपये तक का दुर्घटना बीमा की भी घोषणा की है जिसकी हम सभी प्रशंसा करते हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान ने कहा कि हम सभी कर्मचारियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का धरातल पर पूर्ण मनोयोग से संचालन करना है जिससे
आमजन को समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। अंत में जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी, रत्नेष कुमार ने आये हुए अतिथियों एवं समस्त शिक्षकों एवं रसोइयों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका श्रीमती अभिलाषा चैधरी एवं
श्रीमती निओमी लाल ने संयुक्त रूप से किया।
इसी क्रम में ब्लॉक संसाधन केंद्र मंडावरा में भी ’’रसोइया सम्मान समारोह’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मड़ावरा चन्द्रदीप रावत एवं जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह बुंदेला रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा नरेश कुमार रावत ने की। अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर पुष्पअर्पणा कर किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एआरपी विनोद कुमार, नोडल शिक्षक हरि शंकर सोनी, शिक्षका रहनुमा बानों,
इमरान खान, प्रकाश साहू, मानसिंह, जाकिर खान सहित शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में खण्ड शिक्षा अधिकारी भुवनेन्दु अरजरिया, जिला समन्वयक, कपिल दुबे, गौरव कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक, राघवेन्द्र सिंह, अमित श्रीवास्तव, सुरजीत मौर्या,
जिला समन्वयक एवं एस0आर0जी श्रीमती शकुन्तला कुशवाहा, ए0आर0पी0 इन्दर सिंह पटेल, विकास सिंघई, मनोज विष्वकर्मा,
अभिषेक कुमार, मयंक पटेल, योगेष कुमार, नवीन कुमार, नरेश कटारे, भूपेन्द्र गोस्वामी, रूचि नायक, अनीता कुषवाहा, पिंकी
अग्रवाल, सोनम शर्मा कादम्बिनी, नेहा सैनी आदि का विषेष सहयोग रहा।
इसी के साथ अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर के द्वारा उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधिगण एवं जनपदीय अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।