शहजाद आलम जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर ITN NATIONAL
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला थाना सिद्धार्थनगर में संचालित मिशन शक्ति केंद्र की पहल से पारिवारिक विवादों से जूझ रहे 15 दंपतियों के बीच मनमुटाव दूर कराया गया। काउंसलिंग के बाद सभी दंपतियों ने आपसी मतभेद समाप्त कर साथ रहने की सहमति जताई, जिसके बाद उन्हें हंसी-खुशी एक साथ विदा किया गया।पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के नेतृत्व, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में महिला थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र द्वारा पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए लगातार काउंसलिंग की जा रही है।24 अगस्त को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय के नेतृत्व में काउंसलिंग टीम ने पारिवारिक विवादों से संबंधित 15 मामलों में दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। बातचीत, समझाइश और काउंसलिंग के माध्यम से दंपतियों के बीच उत्पन्न मतभेदों को दूर करने का प्रयास किया गया। काउंसलिंग के बाद सभी 15 दंपतियों ने एक-दूसरे के साथ रहने पर सहमति जताई।पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति केंद्र की यह पहल परिवारों को टूटने से बचाने के साथ महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।काउंसलिंग से लाभान्वित परिवारों में शोहरतगढ़ की अंजली-अमन, डुमरियागंज की नूरसवा-मोहम्मद कासिम, उसका बाजार की पुष्पा-तूफानी, बांसी की कांति-विष्णु, चिल्हिया की सबिता-चंद्रभान, बांसी की किरन-विनोद, इटवा की पुनीता-मदन, सिद्धार्थनगर की सबीना-शहजाद, मोहाना की राधा-रोहन, पथरा बाजार की राजिया-नियाज, जोगिया की कमरजहाँ-अकरम, डुमरियागंज की शुभांति-मुकेश, चिल्हिया की शिवांगी-अर्जुन पांडेय, संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा की रेखा-विकास तथा बांसी की खुशबू-बलिराम शामिल रहे।इस कार्य में महिला हेड कांस्टेबल आशा, महिला हेड कांस्टेबल रीना रावत, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, संगीता, शिखा खरवार, प्रगति राय और शिवानी सिंह का योगदान रहा।