शहजाद आलम जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर ITN NATIONAL
सिद्धार्थनगर। थाना खेसरहा की साइबर पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के खाते से ठगी गई धनराशि में से 80,286 रुपये वापस करा दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में साइबर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, भलुहा निवासी आदित्य बसु देवानन्द पुत्र सुभाष चन्द्र मिश्र ने 16 फरवरी 2026 को एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनके साथ यूपीआई के जरिए 99,999 रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ है।शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना खेसरहा की साइबर सेल टीम ने संबंधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर ठगी की धनराशि को ट्रेस करने और रिकवरी के लिए कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम के प्रयासों के बाद 24 अगस्त 2026 को 80,286 रुपये की धनराशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करा दी गई।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी गई धनराशि को समय रहते होल्ड कराकर वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, साइबर सेल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप यादव, उपनिरीक्षक रवि प्रताप सिंह सेंगर, कांस्टेबल अभिषेक मौर्य, रिजर्व कांस्टेबल नीरज कुमार और महिला कांस्टेबल रम्भा यादव शामिल रहे।