अवैध शराब के खिलाफ खैरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 24 पौआ देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद खैरगढ़। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खैरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने ग्राम पड़रिया के पास घेराबंदी और चेकिंग के दौरान संजय पुत्र हरदयाल निवासी कुढ़ी, थाना खैरगढ़ को 24 पौआ अवैध देशी शराब के साथ दबोच लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब की बिक्री, तस्करी और कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में खैरगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक पवन कुमार, रि0का0 अय्युश खां तथा का0 सिद्धार्थ कुमार शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खैरगढ़ फिरोजाबाद से अमित पालीवाल की रिपोर्ट
