बारीपदा, 9/9: उन्नास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से मयूरभंज जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग की ओर से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर बारीपदा स्थित बड़ा जगन्नाथ मंदिर के समीप बड़दांड में पीएम श्री एम.के.सी. हाईस्कूल एवं लेडी हैमिल्टन सरकारी उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। एम.के.सी. हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने ‘भूल किसकी’ तथा लेडी हैमिल्टन सरकारी उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘उल्लास की रोशनी’ नामक शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिलाधिकारी दुःखबंधु नायक, जिला शिक्षा अधिकारी पूर्णचंद्र सेठी तथा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह उपस्थित रहे। हरेन्द्र महांत ने मंच संचालन किया।इस अवसर पर एम.के.सी. हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका मालती टुडू तथा लेडी हैमिल्टन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिंदुस्मिता साहू सहित बारीपदा ब्लॉक के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षक नेता उपस्थित रहे। शिक्षक नेताओं में सिद्धेश्वर मिश्रा, गौरगोपाल लेंका, सुशील पंडा, सपन बेहरा, सुबोध दास, भागीरथी मल्लिक, धनपति मिश्रा, पूजारानी पंडा, कनकलता माझी, पंकज मिश्रा, रत्ना बनर्जी, पूर्णचंद्र महांत, शांतनु कुमार दास एवं दुर्गामणि साहू प्रमुख रूप से शामिल हुए।विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत हृदयस्पर्शी एवं शिक्षाप्रद नाटकों को देखने के लिए बड़दांड में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। नाटक के माध्यम से साक्षरता के महत्व तथा समाज में शिक्षा की आवश्यकता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।