सोनभद्र । जिले के विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत कुड़वॉ के टोला शिवाखाड़ी स्थित आंगन बाड़ी केंद्र भुईँया टोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा वर्षों से गर्भवती महिलाओं व बच्चों को मिलने वाला पोषाहार घोटाला करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके क्रम में महिलाओं ने उर्मिला देवी के अगुवाई में जमकर प्रदर्शन करते हुए आंगनबाड़ी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और तत्काल बर्खास्त करने की मांग किया है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से उर्मिला देवी,सिमित्रि, पर्मिला देवी , तिल्कि, मीना, मानकुवंर देवी रहीं।
बतादें कि जिलाधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारी चोपन को भेजे गए शिकायाती पत्र में उल्लेख किया है कि वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा पोषहार वितरण नहीं किया जाता बल्कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सुपरवाईजर की मिलीभगत से पोषाहार का बंदरबांट कर लिया जाता है और वहीं महिलाओं द्वारा पोषाहार मांगे जाने पर उनके परिजनों को फर्जी केश में फंसाने की खुलेयाम धमकी दी जाती है। जिसके क्रम में अनिता,
प्रमिला,उर्मिला,आरती, सोनी पूजा सहित दर्जनों महिलाओं ने जिलाधिकारी व जिला कार्य क्रम अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कराकर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग किया है। इस बावत बाल विकास परियोजना अधिकारी चोपन ने कहा कि मामला अभी कार्यालय में नहीं पहुंचा है अगर ऐसा है तो प्रकरण की जाँच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या महिलाओं को पोषाहार मिल पायेगा या संबंधित अधिकारियों के कागजों की भेंट चढ़ जायेगा।
