महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो कंटेंट क्रिएटर हिरासत में
मोतिहारी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में मोतिहारी साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक, “Prijal Prince Shorts” नामक फेसबुक आईडी से वायरल एक वीडियो के मामले में प्रिंस कुमार, पिता कपिलदेव साह, थाना कोटवा, मोतिहारी और प्रीति कुमारी मिश्रा, पिता सुबास मिश्रा, थाना असांव, सिवान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 131/26 दर्ज किया गया। तकनीकी अनुसंधान एवं जांच के बाद दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।